नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ईएनटी व हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने विश्व श्रवण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम डब्ल्यूएचओ की थीम 'समुदाय से कक्षाओं तक: प्रत्येक बच्चे के लिए सुनने की देखभाल' पर आधारित था। प्रो. गौतम बीर सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बधिरता, कान की स्वच्छता और सुरक्षित सुनने की आदतों पर जानकारी दी। ओपीडी में इंटरैक्टिव सत्र, पैंफलेट वितरण और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीजीएचएस डायरेक्टर प्रो. सुनीता शर्मा ने प्रारंभिक जांच और राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम कार्यक्रम को मजबूत करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.