मेरठ, जुलाई 17 -- विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने आरोप लगाया है कि जैन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर सार्वजनिक पोस्ट साझा करने के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। बताया कि इस संबंध में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा जाएगा। शिकायत में सभी संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, ग्राहक विवरण, तकनीकी साक्ष्यों की जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा स्वयं एवं अपने परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...