उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। गायत्री शक्ति पीठ पर गायत्री यज्ञ कराया गया। यज्ञ का संचालन गायत्री प्रमुख मालती मिश्रा ने किया। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि ऋषि मुनि प्राचीन काल में असुरता निवारण के लिए बड़े बड़े यज्ञ करते थे। प्रत्येक शुभ कार्य एवं सभी संस्कार यज्ञ के साथ संपन्न होते है। गायत्री यज्ञ करने से पूरे विश्व का कल्याण होता है। गायत्री परिवार ग्रहे ग्रहे यज्ञ का आयोजन करने का अभियान चला रहा है। देश विदेश में करोड़ों गायत्री साधक द्वारा प्रचारात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों से युग ऋषि के संदेश को घर घर पहुंचा रहे है। जीवन में 16 संस्कारों में यज्ञ (हवन) किसी का किसी रूप में होता है। इस दौरान रानी त्रिपाठी, सिद्धनाथ श्रीवास्तव, अजय शुक्ला, जगदेव प्रसाद शर्मा, अशोक राय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.