उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। कॉलेज रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सुबह गायत्री मंत्र जाप करके विश्व शांति के लिए गायत्री यज्ञ किया गया। यज्ञ का संचालन गायत्री प्रमुख मालती सिंह, रानी त्रिपाठी ने किया। सभी ने विश्व शांति के आहूतियां डाली। साधकों ने ऋषि मुनियों विश्वामित्र,भागीरथ, भाज्ञवल्य, वाल्मीकि, वशिष्ठ, चरक, परशुराम की आहुतियां डाली। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि ऋषि मुनि प्राचीन काल में असुरता निवारण के लिए बड़े बड़े यज्ञ करते थे। प्रत्येक शुभ कार्य एवं सभी संस्कार यज्ञ के साथ संपन्न होते है। जीवन में 16 संस्कारों में यज्ञ ( हवन) किसी न किसी रूप में होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...