छपरा, मार्च 6 -- फोटो 11- माहे रमजान के तीसरे जुमे के अवसर पर नमाज अदा करते मुस्लिम भाई छपरा। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की खास नमाज शुक्रवार को अदा की गयी। विश्व शान्ति और देश में अमन के लिए दुआ मांगी गयी। जिले की मस्जिदों में खास तैयारियां की गई थीं। मार्केट में भी चहल-पहल देखने को मिल रही थी। फर्ज नमाजों के साथ कसरत से नफल नमाज अदा की गयी। तिलावत कलाम पाक किया गया। पूरा जुमा रब को राजी करने में गुजरा। शुक्रवार की सुबह में रोजेदारों ने सहरी खायी। पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की। इसके बाद कुरआन शरीफ की तिलावत की गई और जुमा की नमाज की तैयारी शुरू हो गयी। जुमा की आजान होने तक मस्जिद नमाजियों से भर गयी। इसके बाद नमाजियों ने सुन्नतें अदा की। इमाम ने तकरीर पेश की। पूर्व काजी-ए-शहर मौलाना डॉ . वलीउल्लाह कादरी ने कहा क...