गया, मई 31 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को प्रखंड के सुग्गी चंडीस्थान स्थित गायत्री चेतना केंद्र में विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजक ज्योति देवी ने बताया कि सामूहिक गायत्री मंत्र जाप और विधिवत पूजन के बाद हवन संपन्न कराया गया। यज्ञ में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि और सलामती की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से सद्बुद्धि का विकास होता है, नकारात्मक ऊर्जा का क्षय तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में आलोक कुमार, राजेश सिंह, डॉ. सतीश सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व शांति हेतु एक कुंडिए गायत्री यज्ञ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...