आगरा, अप्रैल 24 -- श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ज्योति नगर में निर्यापक मुनि विलोकसागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत जाप एवं पूजन से हुई। जिसके बाद विधि- विधान पूर्वक वेदी प्रतिष्ठा, देव स्थापना, शिखर कलशारोहण एवं ध्वजारोहण जैसे पावन अनुष्ठान सम्पन्न किए गए। सौभाग्यशाली भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ वेदी पर प्रतिमाएं विधिपूर्वक विराजमान कीं। मंदिर शिखर पर कलशारोहण एवं ध्वजारोहण किया गया। विश्व शांति महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। यह भी पढ़ें- मनुष्य को हमेशा सत्कर्म करने चाहिए मुनि के मंगल प्रवचनों ने उपस्थित जनसमूह ...