गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम। विश्व भर में जारी युद्ध की विभीषिका और अशांति के बीच साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-32 से शांति का अनूठा संदेश दिया गया। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर यहां स्थित हनुमान मंदिरमें एक विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में शांति स्थापित करना और प्रमुख वैश्विक नेताओं, विशेषकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करना था। युद्ध रोकने और वैश्विक शांति के लिए प्रार्थनायज्ञ के दौरान पुरोहित पंडित मनीष हरि ने बताया कि वर्तमान में मानवता कठिन दौर से गुजर रही है। रूस-यूक्रेन से लेकर मध्य पूर्व तक चल रहे संघर्षों ने वैश्विक स्तर पर तनाव पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने बजरंगबली से प्रार्थना की है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.