आगरा, मार्च 28 -- सेंट मैरी चर्च में विश्व शांति और चल रहे भीषण युद्धों को समाप्त करने के उद्देश्य से विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह से विश्व में शांति की कामना की गई। पवित्र बाइबिल से वचन पाठ कर शांति, प्रेम और क्षमा का संदेश दिया गया। चर्च परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और पूरा वातावरण आध्यात्मिक व शांतिपूर्ण बना हुआ था। चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ डाबरे ने पवित्र बाइबिल से पाठ करते हुए कहा कि युद्ध कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। प्रेम, दया और आपसी समझ ही सच्चे समाधान का मार्ग है। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिलवेरा ने कहा कि युद्ध केवल जन-धन की हानि करता है और मानवता के लिए घातक सिद्ध होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...