महाराजगंज, नवम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्व शांति की प्रार्थना के लिए लुम्बिनी में सात दिवसीय विशेष पूजा शुरू हो गई है। यह पूजा लुंबिनी के पश्चिम बिहार क्षेत्र के पाल थुबतेन सेडुप लिंग विहार (हजार स्वर्ण बुद्ध मंदिर) में शुरू हुई है।महायान परंपरा के अनुसार पूजा शुरू की गई है, जिसमें समस्त मनुष्यों की सुरक्षा, कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाती है। इस पूजा में 12 विभिन्न देशों के 150 विदेशियों सहित 550 लोग भाग ले रहे हैं। पूजा के दौरान, महायानी केनिंग संप्रदाय के संस्थापक चोकी न्यिमा रिनपोचे हजार बुद्धों की प्रतिमाओं का अभिषेक कर रहे हैं और प्रवचन दे रहे हैं। यह कार्यक्रम तिब्बती बौद्ध परंपरा के महत्वपूर्ण त्योहार ल्हाबाब दुचेन के अवसर पर आयोजित किया गया है। बौद्ध मान्यता के अनुसार, यह त्योहार उस घटना की याद में...