फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। इस्कॉन मंदिर ने सोमवार को सेक्टर 16, बल्लभगढ़ और होडल में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया। यह संकीर्तन विश्व शांति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। मंदिर अध्यक्ष गोपेश्वर दास ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन केवल गायन नहीं, बल्कि हृदय को शुद्ध करने का साधन है। जब हम कृष्ण को केंद्र में रखते हैं तो अहंकार टूटता है और परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व में सहयोग व प्रेम की भावना जागती है। इसका प्रभाव तुरंत दिखाई दिया। भक्तों ने नृत्य और गान किया,और रास्ते में खड़े लोग भी अनायास इसमें शामिल हो गए। यही संकीर्तन की शक्ति है, जो बांटने नहीं, जोड़ने का काम करती है। लगभग एक हजार भक्तों ने हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र लिखे पोस्टर हाथों में लेकर नगर-संकीर्तन किया। रास्ते भर उन्होंने प्रसाद बांटा और राहगीरों को आध्यात्मिक...