प्रयागराज, अप्रैल 9 -- जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के आह्वान पर गुरुवार को प्रयागराज में भी विश्व नमोकार महामंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। श्री दिंगबर जैन पंचायती सभा व जैन महिला मंडल की ओर से जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में सुबह आठ से 9.36 बजे तक नमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। जाप के जरिए जैन अनुयायियों ने विश्व कल्याण, शांति और सद्भावना की कामना की। अनुयायियों ने जाप में किसी देवता विशेष का नहीं बल्कि अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय व साधु-संतों को नमन किया गया। जिसमें अहंकार का त्याग व आत्मशुद्धि का संदेश आत्मसात किया। महिलाओं व पुरुषों ने पीले केसरिया वस्त्रों से सुसज्जित होकर संगीत की धुनों पर नमोकार महामंत्र का जाप किया। मंडल की मंत्री बाला जैन ने बताया कि जाप का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न होकर मानवता ...