कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विश्व शांति और सद्भावना के लिए विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। सीनेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में 108 देशों के साथ सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया गया। कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी और रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य राहुल जैन एवं आर्जव जैन ने मंगलाचरण और मंत्रोच्चार के साथ की। संगीत विभाग के डॉ. आरके त्रिपाठी और उनके छात्रों ने पूरा वातावरण आध्यात्मिक बनाया। कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि मंत्रों की ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो शांति और सद्भाव को बढ़ाती है। आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ के निदेशक प्रो. अशोक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.