बोकारो, अप्रैल 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि।जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में दिगंबर जैन समाज गोमिया द्वारा गुरुवार को विश्व शांति, अहिंसा और मानव कल्याण की कामना के साथ सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। गोमिया के धुर्वा मोड़ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में यह आयोजित किया गया, जिसमें जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह "वन वर्ल्ड, वन चांट" थीम के तहत आयोजित किया गया। जीतो संस्था की टाउन रिप्रेजेंटेटिव रश्मि जैन ने बताया कि इस अवसर पर विश्व के 108 देशों सहित भारत के कई स्थानों के साथ गोमिया में भी एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया गया। सुबह 8 बजे से श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए और सुबह 9.30 बजे तक श्रावक-श्राविकाओं ने मधुर स्वर में सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया। इस दौरान मंदिर परि...