बोकारो, अप्रैल 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन(जीतो) के तत्वावधान में दिगंबर जैन समाज पेटरवार द्वारा विश्व शांति, अहिंसा और मानव कल्याण के संकल्प के साथ गुरुवार को पेटरवार बाजार टांड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। वन वर्ल्ड, वन चांट थीम के तहत आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जीतो संस्था की टाउन रिप्रेजेंटेटिव वंदना जैन ने कहा कि विश्व के 108 देशों सहित भारत में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इस मौके पर जैन समाज की महिला-पुरुषों ने सामुहिक रूप से डेढ़ घंटे तक णमोकार मंत्र का जाप किया गया। इस मौके पर शांति लाल जैन, नरेश कुमार पांड्या, संजय कुमार जैन, ललित कुमार जैन, पंकज जैन, संजय छाबड़ा, रमेश जैन, जितेंद्र उर्फ बबली जैन, आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.