जमशेदपुर, दिसम्बर 12 -- सोनारी ईस्ट लेआउट स्थित बसंती दुर्गा पूजा मैदान के पास गुरुवार को पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद के 56वें जन्मदिन पर विशेष समारोह एवं हाई-टी पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंडियन इंपोर्टर्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष व समाजसेवी शंकर सरकार थे, जिन्होंने केक काटकर आनंद व्यक्त किया। समारोह के आयोजक और अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद सहित कई सम्मानित अतिथि एवं युवा शतरंज खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने आनंद को अपनी प्रेरणा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.