रामगढ़, जुलाई 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से पोचरा, बरकाकाना स्थित प्रतिभाशाली महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बुधवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए वॉलीबॉल मैच का भी आनंद लिया और उनके प्रयासों की सराहना की। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्लब की ओर से उन्हें ट्रैकसूट और जूते भेंट किए गए। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, नीरू साहनी, जसविंदर होरा, निधि चौधरी, अंबाली जैन और गुरबक्स सैनी सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...