सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर । जेवी जैन कॉलेज में बुधवार को गो-ग्रीन सेल द्वारा विश्व वृक्षारोपण दिवस पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्रों को हरित पहल से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत उप प्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता ने पौधारोपण कर की। प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान पर बल देते हुए कहा कि यह पहल हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान व समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाकर न केवल भावनात्मक जुड़ाव स्थापित कर सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं, इसलिए इस तरह के प्रयास एक हरि...