बागपत, मार्च 9 -- बागपत। टी20 विश्व कप में भारत की न्यूज़ीलैंड पर शानदार जीत के बाद जनपद में जगह-जगह देर रात तक आतिशबाजी होती रही और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशियां मनाई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए। टी20 विश्व कप में भारत की पहले बल्लेबाजी का प्रशंसकों द्वारा भरपूर लुत्फ उठाया। 5 विकेट पर 256 का स्कोर बनते ही सभी जीत को लेकर आश्वस्त हो चुके थे। बाद में गेंदबाजी पर जब-जब न्यूजीलैंड के विकेट गिरते, क्रिकेटप्रेमी झूम उठते। अंत में भारत की 97 रनों के अंतर से शानदार जीत के बाद बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के अलावा गांवों में भी कई जगहों पर देर रात आतिशबाजी हुई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए। पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे। प्रमुख चौराहों पर देर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.