विश्व वर्षा वन दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम
साहिबगंज, जून 23 -- राजमहल, प्रतिनिधि । राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वर्षा वन दिवस पर मुरली स्थित मॉडल कॉलेज में सोमवार को प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्षा वनों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और समाज में जागरुकता बढ़ाना था। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली,डॉ. अमित कुमार,साहिबगंज कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के शोधार्थी वसीम अख्तर आदि महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। मॉनसून में अब तक वन विभाग के सहयोग से मॉडल कॉलेज राजमहल परिसर में लगभग 300 पौधरोपण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.