मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, निप्र.। सदर प्रखण्ड अंतर्गत जानकीनगर पंचायत की मिल्कीचक गांव में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत प्रवाह संस्था की ओर से विश्व वन दिवस के अवसर पर उपस्थित महिला व पुरुष को पौधरोपण की शपथ दिलाई गई। संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर ने उपस्थित लोगों से विश्व वन दिवस के अवसर पर अपने घर के आसपास या घर के आंगन में एक पौधा लगाने की अपील की। ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ रहे। इस कार्यक्रम में 30 से 35 महिला व पुरुष ने भाग लिया। मौके पर प्रवाह संस्था के सुपरवाइजर श्रवण पंडित, फील्ड गाईड अरुण कुमार एवं सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.