बरेली, मार्च 22 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन साइक्लिंग कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। यह रैली विश्व वन दिवस और विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से निकाली गई। ‎साई सेंटर से शुरू हुई यह साइकिल रैली धोपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ चौक, कैंटोनमेंट अस्पताल, शास्त्री चौक और युगवीना पुस्तकालय होते हुए वापस प्रशिक्षण केंद्र पर संपन्न हुई। इस आयोजन में वन विभाग के अधिकारियों, सैनिकों और लगभग 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अ...