बलरामपुर, मार्च 5 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत गिरगिटही जलाशय के पास विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को वन्यजीव एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की भी जानकारी दी गई। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने कहा कि विश्व वन्यजीव दिवस पृथ्वी की जैव विविधता के महत्व को समझने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा में वन विभाग का सहयोग करें तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तुरंत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.