नई दिल्ली, मार्च 3 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विश्व वन्यजीव दिवस पृथ्वी को समृद्ध बनाने वाली और विश्व के पारिस्थितिक तंत्रों को बनाए रखने वाली अद्भुत जीव विविधता का जश्न मनाने का दिन है। यह दिन उन सभी लोगों की सराहना करने का अवसर भी है जो वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि हम संरक्षण, सतत उपायों और जीव स्थलों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, ताकि हमारे वन्यजीव फलते-फूलते रहें। मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय शास्त्रों में सभी जीवों के कल्याण की कामना की गई है। उनसे हमें वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशील होने की प्रेरणा भी मिलती है। मालूम हो कि बीस दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 68वें सत्र ने विश्व के वन्य जीव-जंतुओं और वन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.