देवघर, अप्रैल 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। विश्व लैब टेक्निशियन डे के अवसर पर सदर अस्पताल के प्रयोगशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयोगशाला प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पैथोलॉजिस्ट डॉ. शब्द कांत मिश्र उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया तथा केक काटकर दिवस मनाया गया। मौके पर वर्ष 1990 से सेवा दे रहे झारखंड के वरीय लैब टेक्निशियन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह के विनय कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर के चंद्रमोहन कुमार को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. शब्दकांत मिश्र ने कहा कि लैब टेक्निशियन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सहयोग के बिना सटीक इलाज संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- संगोष्ठी पेशेवर दक्षता बढ़ाने का भी अवसर प्रदान करती है ...