विश्व रोइंग कप में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण, उज्ज्वल कुमार सिंह और लक्ष्य ने रचा इतिहास
बरेली, जुलाई 2 -- भारतीय रोइंग के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारतीय रोवर उज्ज्वल कुमार सिंह और उनके साथी लक्ष्य ने विश्व रोइंग कप की लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में 6 मिनट 26.09 सेकंड का शानदार समय निकालते हुए भारत के लिए पहली बार विश्व रोइंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि भारतीय रोइंग के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है। विश्व रोइंग कप के इतिहास में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाने वाली इस जोड़ी ने अपने उत्कृष्ट तालमेल, तकनीकी दक्षता और संघर्षशील प्रदर्शन से विश्वभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उज्ज्वल कुमार सिंह बरेली की आंवला तहसील के ग्राम अतरछेड़ी के रहने वाले हैं। वे स्व. वीर बहोरन सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। देशसेवा की प्रेरणा से उज्ज्वल भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सेना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.