सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर, संवाददाता। विश्व रेड क्रॉस दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक में फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने 32 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 10 से अधिक इच्छुक लोग स्वास्थ्य मानकों के कारण रक्तदान नहीं कर सके। संस्थापक तरुण भोला ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए नियमित रक्तदान जीवनदायिनी साबित होता है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए आगे आने का आह्वान किया। संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा और संरक्षक नीरू सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रक्तदान करे तो किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें...