विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वास्थ्य और योग शिविर आयोजित
शामली, मई 9 -- जिला रेड क्रॉस शाखा शामली द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट का जन्मदिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शामली शहर के हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज तथा कांधला के बीपीएन जूनियर हाई स्कूल में गोष्ठी एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इसके साथ ही हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से योग शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में एमबीबीएस एवं एमडी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यह भी पढ़ें- सुपौल : मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : एसडीएम शामली शाखा के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने रेड क्रॉस के विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की जानकारी देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.