जौनपुर, मई 8 -- जौनपुर, संवादाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। आयोजन रेड क्रॉस भवन, राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय परिसर में किया गया। यहां मानव बंधुत्व थीम के तहत आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने क्षय रोगियों को नियमित दवा के सेवन तथा पोषण पोटली का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. प्रभात कुमार ने विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 35 टीबी और पांच कुष्ठ रोगियों को बांटी राहत सामग्री जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल यादव ने क्षय रोगियों को समय से दवा व स्वस्थ पौष्टिक आहार के सेवन क...