अररिया, मई 8 -- अररिया, एक संवाददाता विश्व रेड क्रॉस डे के मौके पर शुक्रवार आठ मई को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। मौके पर झंडोत्तोलन के साथ-साथ रेड क्रॉस परिसर में इसके संस्थापक हेनरी डोनाल्ड को श्रद्धांजलि दी गयी। झंडोत्तोलन अध्यक्ष डॉक्टर कैप्टन एसआर झा ने किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राम कमल चौधरी ज्वॉइंट सेक्रेटरी सरवर आलम, कार्यकारिणी के सदस्य अमर कुमार, डॉ आरके झा, शुभम राज, डॉक्टर रेहान नजीब, आनंद मोहन प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, विकास सिंह, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष डॉक्टर कैप्टन एसआर झा ने इस अवसर पर रेड क्रॉस की स्थापना एवं उसके कार्यकलापों का विस्तार पूर्वक बताया रेड क्रॉस का उद्देश्य एवं समर्पण की भावनाओं से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- पीड़ित मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य- एसडीओ मानद सचिव प्रहलाद शरण व...