देहरादून, मई 8 -- भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की ओर से विश्व रेडक्रॉस दिवस संस्थापक सर हेनरी डूनेट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीत एवं भूटानी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। रेड क्रॉस शाखा देहरादून ने छात्राओं व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। शनिवार को डीईआईटी यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमालय वैलनेस कंपनी के डायरेक्टर डॉ. एसफारूक ने किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के साथ सिद्धांत, मानवता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, निष्पक्षता, तटस्थता, एकता, सार्वभौमिकता की विस्तृत जानकारी दी। विश्व रेडक्रॉस सोसायटी से आयी थीम ( मानवता को जीवित रखना) पर छात्राओं ने एवं अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किए। यह भी पढ़ें- सुपौल: वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच ...