विश्व रक्तदान दिवस पर 75 यूनिट रक्तदान
रुडकी, जून 14 -- रुड़की, संवाददाता। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ द्वारा चावमंडी स्थित गौशाला परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 75 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शेखर चंद सुयाल ने युवाओं से रक्तदान जैसे जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संघ के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.