खगडि़या, जून 15 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एनएच 31 परमानंदपुर खगड़िया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ स्वामी विवेकानंद ने स्वयं रक्तदान कर रविवार को किया। राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सहायक प्राध्यापक आलोक रंजन यादव व कृष्णा यादव तथा छात्र अध्यापक डीएलएड अभिनव कुमार श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल संस्थान खगड़िया के छात्र करण कुमार प्रेम कुमार ने रक्तदान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अमर सत्यम प्रयोगशाला सहायक विनय कुमार सिंह स्वाति कुमारी ममता कुमारी ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर डॉक्टर रीना कुमारी रुबी के द्वारा सभी रक्तद...