शामली, जून 15 -- विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शामली शाखा के तत्वावधान में रविवार को अग्रसेन पार्क में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शाखा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।रेड क्रॉस परिवार द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 140 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदान दिवस पर रेड क्रॉस का वृहद रक्तदान शिविर, 140 यूनिट रक्त संग्रहित विशेष बात यह रही कि महिलाओ...