विश्व रक्तदान दिवस आज, 6 स्थानों पर लगेगा शिविर
चाईबासा, जून 14 -- चाईबासा। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जिले मे छह स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यहां लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान की अपील की गई है। ये शिविर रेलवे हॉस्पिटल चक्रधरपुर, 147 सीआरपीएफ बटालियन, पुलिस लाइन चाईबासा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोईलकेरा, चाईबासा स्थित उर्दू लाइब्रेरी, बड़ी बाजार, मूंधड़ा अस्पताल तथा एमटीसी सदर अस्पताल में लगेगा। जिला प्रशासन ने कहा है कि रक्तदान महादान केवल एक नारा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और आवश्यकता पड़ने पर केवल मानव द्वारा किया गया रक्तदान ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। यह भी पढ़ें- वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.