भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के अनुसार सरकारी रक्त केंद्रों में रक्तदान शिविर, जागरूकता अभियान, रक्तदान संबंधी परामर्श तथा रक्त समूह जांच कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वास्थ्य कर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस तथा अन्य सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर लगायेंगे कॉलेज यह भी पढ़ें- रक्त अधिकोष का सुदृढ़ एवं नियमसम्मत...