विश्व रक्तदाता दिवस पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स का रक्तदान शिविर, 31 जवानों व अधिकारियों ने किया रक्तदान
जमशेदपुर, जून 14 -- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल द्वारा सदर अस्पताल के सहयोग से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव सेवा और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रक्तदान शिविर में कुल 31 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के उद्देश्य से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट राजीव कुमार ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। यह भी पढ़ें- रक्तदान कर एसएसबी जवानों ने दिखाया मानव सेवा का जज्बा उन्होंने सभी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.