मेरठ, जून 15 -- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज व राधा गोविंद हॉस्पिटल ब्लड सेंटर द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अर्जुन अग्रवाल द्वारा किया गया। रक्तदाताओं को सुरक्षित व स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, रक्त की आवश्यकता व नियमित रक्तदान से समाज को होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानु अवस्थी व ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. नवीन कुमार ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमित शर्मा, दीपक राठी, बिजेन्द्र, शिवम आदि रहे। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान किया यह भी पढ़ें...