चतरा, जून 14 -- लावालौंग प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था रक्तमित्र लावालौंग द्वारा रविवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- 'रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा'शिविर में सक्रिय भागीदारी दिनभर चले इस शिविर में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 107 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मान समारोह और शिविरसंस्थान का उद्देश्य...