बागेश्वर, जून 14 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस समिति के तत्वावधान में जिला रक्त कोष में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 35 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। जिला रक्त कोष में ए पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव रक्त समूह का पर्याप्त भंडार होने के कारण आवश्यकता के अनुसार बी पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव रक्तदाताओं से ही रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर लगा शिविर यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस: रेडक्रॉस और लाइंस क्लब की आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनि...