विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान
हरिद्वार, जून 12 -- विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके सोनी एवं रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. रविन्द्र चौहान ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं और नियमित रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सोनी और डॉ. चौहान ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और रक्तदान के माध्यम से ही जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं एवं छात्रों की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा युवाओं को रक्तदान की शपथ दिलाकर प्रेरित किया गया। सम्मानित संस्थाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.