जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को बालीगुमा के सुखना बस्ती स्थित गोड़गोड़ा फुटबॉल मैदान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जल ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जबकि के.एस.बी.एस सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता निभाएगी।

रक्त की कमी के कारण शिविर का आयोजन जमशेदपुर के विभिन्न ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का लक्ष्य 500 यूनिट रक्त संग्रह करने का रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे से होगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया आयोजकों ने बताया कि शिविर के लिए पूर्व पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक रक्तदाता 14 जून तक व्हाट्सएप नंबर 9431150509 पर अपना नाम भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं। रक्तदान करने वाले सभी स्वैच्छिक रक्तदाता...