विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रथम रक्तदान शिविर के पोस्टर का लोकार्पण
देवघर, जून 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले विशेष रक्तदान शिविर के पोस्टर का एम्स देवघर में गुरुवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। यह रक्तदान शिविर विशेष महत्व रखता है क्योंकि एम्स देवघर के रक्त केंद्र (ब्लड सेंटर) के संचालन प्रारंभ होने के बाद यह पहला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पोस्टर का लोकार्पण एम्स देवघर के कार्यपालक निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. डॉ. नितिन एम. गंगाने द्वारा किया गया। मौके पर एम्स देवघर के अकादमिक अधिष्ठाता प्रो.डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.