विश्व रक्तदाता दिवस पर चतरा में एसएसबी के जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
चतरा, जून 15 -- चतरा संवाददाता विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एसएसबी 35वीं ब्टालियन के पदाधिकारियों व जवानों रक्तदान किया। एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में मुख्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। शिविर की शुरुआत देश और मानवता की सेवा के लिए एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। उसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारीयों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। हमारा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। बल के जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं। इस पुनीत कार्य में 35वीं बटालियन मुख्यालय और सभी कंपनियों के जवानों व अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- सशस्त्र सीमा बल द्वारा रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर शिविर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.