मथुरा, जून 13 -- विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़े के अंतर्गत सद्भावना ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सद्भावना ब्लड बैंक के डायरेक्टर संजीव सारस्वत ने सभी रक्तवीरों का स्मृति चिन्ह एवं पटुका पहनाकर स्वागत किया। रक्तदान करने वालों में राघवेंद्र सिंह, हेमंत सारस्वत, अतुल चौधरी, डॉ. सत्येंद्र चौधरी एवं अंशुल लवानिया प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- सरसावा में रक्तदान शिविर, 85 यूनिट रक्तदान यह भी पढ़ें- जिले में 215 यूनिट ब्लड से हर माह कई मरीजों को मिल रहा जीवनदान यह भी पढ़ें- छावनी अस्पताल में 17 यूनिट हुआ रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...