गोड्डा, जून 14 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोड्डा और लाइंस क्लब ऑफ गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान एवं श्री दादी श्याम सेवा ट्रस्ट गोड्डा सहयोग से में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतार लगी रही। युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शाम तक कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदाताओं को रेडक्रॉस और लाइंस क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में आज मेगा रक्तदान शिविर, युवाओं से बढ़-चढ़क...