पटना, मार्च 9 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सुरक्षा विशेषज्ञ विश्व रंजन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विश्व रंजन ने प्रारंभिक शिक्षा पटना में प्राप्त की थी। पटना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की थी। बाद में वे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित हुए और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण और वरिष्ठ पदों पर कार्य किया था। वे लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे। छत्तीसगढ़ में सेवा के दौरान उन्होंने माओवादी और नक्सलवादी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई और उनके समाधान में अत्यंत प्रभावी भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.