गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शाही मार्केट स्थित अभियान थिएटर ग्रुप की ओर से शुक्रवार को विश्व रंगमंच दिवस दिवस पर प्रचलित व प्रसिद्ध विभिन्न प्रकार के लोकगीत प्रस्तुत कर उत्सव मनाया। थिएटर कलाकारों ने ग्राम शोभा गीत, लाचारी, झूमर, फागुन, चैता, गारी गीत व नाटक के गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, हारमोनियम पर बैदेही शरण और ढोलक पर आदर्श मिश्रा का संगत रहा। अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष श्रीनारायण पाण्डेय ने रंगमंच के महत्व को बताते हुए कहा कि रंगमंच व्यक्तियों में संवेदनशील और अनुशासित व्यक्तित्व का निर्माण करता है। रंगमंच समाज में होने वाले अत्याचारों के खिलाफ प्रतिरोध करना सिखाता है और पूरे विश्व में कलाओं के माध्यम से विश्व शांति एवं विश्व एकता का संदेश देता है।लोकगीतों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में सुमितेन्द्र कुमार, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.