नैनीताल, मार्च 26 -- नैनीताल। विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर आज शुक्रवार को शाम 6:30 बजे से श्रीराम सेवक सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हिमाल आर्ट एंड कल्चर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की ओर से रंगमंच से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य रंगमंच कला को बढ़ावा देना और कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस आयोजन में रंगमंच से जुड़ी सभी संस्थाएं व रंगप्रेमी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन के लिए डीके शर्मा, मिथिलेश पांडे, संस्था की अध्यक्ष अदिति खुराना, पवन, नीरज डालाकोटी व अन्य रंगकर्मी जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी शहरवासियों व रंग प्रेमियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...