चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर स्थानीय ज्योति कॉन्वेंट स्कूल अलीनगर के मंच पर केपी सक्सेना की लिखित तथा विजय कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित नाटक सौदागर का मंचन सायं 5 बजे किया गया। नाटक में राजनीति में हो रहे गिरावट तथा चमचागिरी को बखूबी दिखाया गया। नाटक में विजय कुमार गुप्ता, देवेश कुमार, संजय शर्मा, राकेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, ललित सिंह इत्यादि लोगों ने अभिनय किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि देवकुमार राजू ने कहा कि नाटक समाज का आईना होता है, जिसमें समाज में हो रहे घटनाओं को अभिनय के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रंबधक कृष्णमोहन गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...